रायपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु : विधानसभा के रजत जयंती समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के बारे मे क्या बोली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच  गई है। इस दौरान एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, सीएम विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची चुकी हैं। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, सीएम विष्णुदेव साय और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। वहीं सरोज पांडेय समेत डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा,महापौर मीनल चौबे,मुख्य सचिव अमिताभ जैन एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11.15 पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा से एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी। वहीं दोपहर साढ़े 12 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित  कार्यक्रम शामिल होंगी। साथ ही विधानसभा में विधायकों को उद्बोधन कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। वहीं उनके दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 

विधानसभा में सदस्यों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति 

विधानसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रजत जयंती वर्ष पर सदस्यों को संबोधित करेंगी। इसके लिए वे सुबह 11.05 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगी। साथ ही सेंट्रल हॉल के सामने कदंब का पौधारोपण करेंगी। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका और सीएम विष्णुदेव साय के साथ ही स्पीकर डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी मौजूद रहेंगे। वहीं राष्ट्रपति के संबोधन के बाद गवर्नर, स्पीकर, सीएम नेता विपक्ष भी सभा को संबोधित करेंगे। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *