रायपुर : पानी चोरी रोकने बिजली बंद रखी जाएगी, समय निर्धारित

रायपुर। नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप ने छत्तीसगढ़ राज्य पावर वितरण कम्पनी मर्यादित रायपुर के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था अंतर्गत जलप्रदाय के समय विद्युत सप्लाई बंद रखने अपने कार्य क्षेत्र अंतर्गत अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश देने कहा है, ताकि ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके. आयुक्त ने कहा है कि ग्रीष्मकाल में पेयजल की आवश्यकता में वृद्धि होने के कारण आम नागरिकों द्वारा टूल्लू पंप का उपयोग कर पेयजल की आपूर्ति की जाती है.

जिसके कारण अंतिम छोर में स्थित घरों तक पर्याप्त मात्रा में जल की आपूर्ति नही हो पाती है, जिससे लगातार अस्थायी जलसंकट के संबंध में शिकायते प्राप्त हो रही है. ग्रीष्मकाल में सभी नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जलप्रदाय की समयावधि प्रातः 6:15 से 6:45 एवं सायं 6:15 से 6:45 बजे तक प्रतिदिन 1 मई से 15 जून 2025 तक प्रभावित स्थानों पर विद्युत सप्लाई बंद रखा जाना उचित होगा। जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत पेयजल सप्लाई के दौरान पावर सप्लाई बंद करने हेतु प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी इस प्रकार है…

SOLAR DISTRIBUTOR IN RAIPUR

SOLAR PANEL IN RAIPUR

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *