सरकार के लिए बहुत अहम है. यह न केवल विनिवेश टारगेट को पूरा करने में मदद करेगी, बल्कि प्राइवेट सेक्टर को बैंकिंग में भी मजबूत करेगा.
IDBI Bank Sell: देश के एक और सरकारी बैंक के बिक्री की प्रक्रिया पिछले कुछ
साल से चल रही है. इसको लेकर अब फाइनेंशिलय सर्विस सेक्रेटरी के सचिव एम. नागराजू ने कहा कि आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में हिस्सेदारी की रणनीतिक बिक्री 2025 के अंत तक पूरी हो जाएगी. उन्होंने यह बात पहले रेजिडेंशियल मॉर्गेज-बैक्ड सिक्योरिटीज की लिस्टिंग सेरेमनी के दौरान कही.

केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) मिलकर आईडीबीआई बैंक में अपनी 61 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं. इसमें सरकार की 30.48 प्रतिशत और एलआईसी की 30.24 प्रतिशत हिस्सेदारी शामिल है. जनवरी 2023 में सरकार को 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए कई कंपनियों से लेटर ऑफ इंटरेस्ट मिले थे. चुने गए बोलीदाता बैंक की जांच-पड़ताल में जुटे हैं.

प्रोसेस कितना आगे बढ़ा?
इससे पहले 9 अप्रैल को डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सचिव अरुणिश चावला ने कहा कि आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) की बिक्री का प्रोसेस तेजी से चल रहा है. डेटा रूम तक पहुंच और संपत्ति मूल्यांकन जैसे अहम कदम शुरू हो चुके हैं. यह डील 2025-26 के लिए सरकार के 47,000 करोड़ रुपये के विनिवेश और संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य का बड़ा हिस्सा होगा.
क्यों है यह सौदा अहम ?
आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी बिक्री सरकार के लिए बहुत अहम है. यह न केवल विनिवेश टारगेट को पूरा करने में मदद करेगी, बल्कि प्राइवेट सेक्टर को बैंकिंग में भी मजबूत करेगा. इस डील से सरकार और एलआईसी को बड़ी रकम मिलने की उम्मीद है. सरकारी बैंक को बेचे जाने का प्रोसेस अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहा है. अगले कुछ महीनों में बोलीदाताओं की जांच पूरी होगी और इस डील को अंतिम रूप दिया जाएगा. इस डील से देश के बैंकिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव आ सकता है.

बैंक की बिक्री के लिए एक कीमत तय की जाएगी
आईडीबीआई बैंक की कीमत तय करने वाले और डील की सलाह देने वाले लोग अपनी रिपोर्ट दे देंगे, तो बैंक को बेचने के लिए कम से कम एक कीमत तय की जाएगी. इसके बाद जो भी बैंक को खरीदना चाहते हैं, उनकी पैसों से जुड़ी बोलियां ओपन की जाएंगी और कौन खरीदेगा, यह बताया जाएगा. अक्टूबर 2022 में जब बैंक को खरीदने के लिए लेटर ऑफ इंटरेस्ट मांगे गए थे तो जनवरी 2023 में आईडीबीआई बैंक के लिए कई इच्छा पत्र मिले थे.
news source – Zee News
